HomeUttarakhandWeatherUttarakhand News: उत्तराखंड में आज से भारी बारिश का दौर, 11 जिलों...

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज से भारी बारिश का दौर, 11 जिलों में अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

उत्तराखंड मौसम अपडेट के अनुसार 14 से 17 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में स्कूल बंद हैं। जानें ताजा मौसम अपडेट।

WhatsApp Group
Join Now
Instagram Page
Follow Now

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अगस्त से 17 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और कई जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। लोगों से भी मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा भी बना रह सकता है।

इसके अलावा हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और उधम सिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ के जिला प्रशासन ने 14 अगस्त को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने अभिभावकों, छात्रों और आम नागरिकों से मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

17 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अगस्त को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  Pithoragarh Monsoon Review: मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, 298 संवेदनशील सड़क स्थल चिन्हित; 145 मशीनें तैनात

16 और 17 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश और बिजली चमकने का सिलसिला जारी रह सकता है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर

लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। खासकर नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं आपदा प्रबंधन की टीमों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments